Wednesday, October 21st, 2026

पूर्व जमा राशि के आधार पर होगा प्रकाश तरण पुष्कर की सदस्यता का नवीनीकरण

 भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने जानकारी दी है कि प्रकाश तरण पुष्कर भोपाल के जिन नियमित सदस्यों द्वारा वर्ष 2020-21 के लिये शुल्क जमा कर नवीनीकरण कराया गया था, उनकी वर्ष 2021-22 के लिये पूर्व जमा राशि के आधार पर किया जायेगा।

सिंह ने कहा है कोविड-19 के कारण शासन द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिबंध लगाये जाने के फलस्वरूप तरण पुष्कर भी बंद था। अत: सदस्यों द्वारा शुल्क जमा करने के बाद भी इसका उपयोग नहीं किया जा सका। इसी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

 

#प्रकाश तरण पुष्कर

Source : Agency

पाठको की राय